खगौल: रूपसपुर में अनियंत्रित पिकअप ने मचाया तांडव, ऑटो और कार को किया क्षतिग्रस्त
दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार पीकअप वैन अनियंत्रित होकर पहले एक ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए एक चार पहिया वाहन पर चढ़ गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो ग