वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में शिक्षकों के बीच शोध, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए शोध प्रोत्साहन एवं उत्कृष्टता पुरस्कार नीति–2025 लागू कर दी गई है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि शिक्षक इस नीति का अधिकतम लाभ उठाएं