हरदा: हरदा में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 90 क्वार्टर देसी शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार।
Harda, Harda | Jun 29, 2026 हरदा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बालागांव से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी सियाराम पिता रामस्वरूप ओंकार के कब्जे से 90 क्वार्टर देसी प्लेन शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 7,200 रुपये बताई गई है।