सीतापुर: रम नगरा में संदिग्ध अवस्था में ससुराल में महिला की मौत, पति पर मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में सन्दिग्ध अवस्था में ससुराल में महिला की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मायके वालों ने ससुराल वालों सहित पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला के मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।