चकिया: हेतिमपुर स्कूल के लिए निकला छात्र लापता, मोबाइल की लोकेशन वाराणसी में मिली
चकिया के हेतिमपुर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का छात्र लकी शनिवार को घर से स्कूल के लिए निकला, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। परिजनों काफी खोज बिन के बाद उक्त मामले की जानकारी आज सोमवार को दोपहर 12 बजे परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी। बाद में मोबाइल पर संपर्क होने पर छात्र ने अपनी लोकेशन वाराणसी बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेने रवाना हो गए।