शेरघाटी: शेरघाटी-चेरकी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में बीमार बच्चे की मौत
Sherghati, Gaya | May 28, 2026 शेरघाटी-चेरकी मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बीमार बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि गया से शेरघाटी इलाज के लिए जा रही एक एंबुलेंस को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि एंबुलेंस में सवार बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।