पंचकूला: सेक्टर 28 में एक्टिवा सवार व्यक्ति को रोककर तीन युवकों ने 62 हजार रुपये लूटे
सेक्टर-28 में एक्टिवा सवार व्यक्ति को रोककर 62 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ रायपुरकलां निवासी उत्तम कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह लोहे की ग्रिल,चौखट और दरवाजे बनाने का काम करता है।बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वह एक्टिवा पर निजी काम जा रहा था