पंचकूला: बड़ीशेर में सरपंच ने शराब के ठेके को लगाया ताला, थोड़े समय बाद फिर खोला गया शराब का ठेका
मोरनी के बड़ीशेर में शराब के ठेके को ताला लगाने का मामला आज सामने आया हैं। मिली जानकारी अनुसार शराब के ठेके को सरपंच और ग्रामीणों के द्वारा ताला लगाया गया था। ताला लगने के कुछ समय बाद फिर ताले को हटाकर शराब के ठेके को खोल दिया गया। बता दे की ठेकेदार ने विभाग से मंजूर के बाद ठेका खोला हैं। जिसका विरोध किया जा रहा था।