पंचकूला: पंचकूला में NHM कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन:हेल्थ पॉलिसी बना कर पक्का करने की मांग; मांगा 7वें वेतन आयोग का लाभ
पंचकूला में आज नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) से जुड़े कर्मचारियों का प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी पंचकूला के सेक्टर 2 नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी सरकार से पॉलिसी बनाकर उनको नियमित करने समेत कई मांगे कर रहे हैं।