मांझी: पुणे जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, शव लाने को तरस रहा है परिवार
Manjhi, Saran | May 17, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी एक युवक की महाराष्ट्र में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कामाख्या तिवारी के पुत्र शिवम कुमार तिवारी के रूप में हुई है जो अपने परिवार के भरण पोषण के लिए पुणे मजदूरी करने जा रहा था। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के चालीस गांव रेलवे जंक्शन के समीप यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।