मैहर: शा.प्रा.शाला करतहा का भवन भरभरा कर गिरा, बड़ा हादसा टला
शा. प्राथमिक शाला करतहा का भवन अचानक भरभराकर गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता की खुली पोल। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल भवन लगभग 10 वर्ष पहले बना था,निर्माण के समय ही गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हुए थे।लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नही दिया था।मैंहर कलेक्टर से जांच करवाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की गई मांग।