महासमुंद: महासमुंद में विशेष रूप से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में गणित में निहाल साहू और विज्ञान में कुशल ने मारी बाजी
बुधवार को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि महासमुंद के शासकीय विद्यालय बिरकोनी में गणित और विज्ञान विषय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गणित में निहाल साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं विज्ञान में कुशल निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 29 अक्टूबर को महासमुंद में आयोजित होगी।