नानपारा: नवाबगंज में होली से पहले बाजार पिचकारियों, मुखौटों और गुलाल से सजा, दुकानों पर रौनक और खरीदारों की भीड़ बढ़ी
रामनगर सेमरा नानपारा में फागुन की आहट के साथ ही होली की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्थानीय बाजार रंग-बिरंगी पिचकारियों, गुलाल और मुखौटों से सज गए हैं। छोटी दुकानों से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों तक बच्चों और सखरीदारों की रौनक दिखाई दे रही है, जो त्योहार के उत्साह को दर्शाती है। इस बार होली पर्व पर पिचकारियों की विविधता खास आकर्षण का केंद्र है।