बेगूसराय: व्यवहार न्यायालय परिसर में 09 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, संबंधित विवादों का होगा निपटारा
व्यवहार न्यायालय परिसर में 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुलहनीय वादों का निपटारा होगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मंजूश्री प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली, टेलीफोन, बीमा आदि मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति से किया जाएगा।