धामपुर: स्योहारा क्षेत्र के गांव मकसूदपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Dhampur, Bijnor | Jan 30, 2025 स्योहारा सेक्शन में ग्राम मकसूदपुर के निकट सहसपुर कुमख्या मार्ग पर एक गुलदार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की सूचना पर गुरूवार की सुबह करीब दस बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।