बूंदी: भाजपा की सरोज अग्रवाल नगर परिषद बूंदी की सभापति नियुक्त
Bundi, Bundi | Aug 31, 2024 स्वायत्त शासन विभाग ने शहर के वार्ड नंबर 33 से पार्षद सरोज अग्रवाल को अग्रिम आदेश तक बूंदी नगर परिषद की सभापति नियुक्त किया है। बूंदी नगर परिषद सभापति सीट महिला के लिए आरक्षित थी तथा सभापति मधु नुवाल के निलंबन के बाद खाली चल रही थी जिस पर स्वायत शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव सुरेश कुमार ओला ने आदेश जारी कर अग्रवाल को सभापति पद पर नियुक्त किया है।