संदेश: बामपाली स्थित बीजेपी कार्यालय में बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
संदेश विधानसभा क्षेत्र के बामपाली स्थित बीजेपी जिला कार्यलय में पार्टी के पदाधिकारियों, कोर कमेटी, मंडल, मोर्चा अध्यक्षों व विस्तारकों की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह एनडीए समर्पित भाजपा प्रत्यासी आरके सिंह ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है। पहली बार देश को ऐसा पीएम मिला है। जो देश व देश की जनता के लिए सोचता है।