सिरसागंज क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। घटना सराय शेख मोड़ के पास की है, जहां रात करीब 9 बजे राहगीरों की नजर युवक पर पड़ी। उसी समय शिकोहाबाद की ओर जा रहे एक ऑटो चालक ने मानवता का परिचय देते हुए वाहन रोका और बेहोश युवक को तत्काल सिरसागंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया।