ज्योति पब्लिक स्कूल में सोमवार दोपहर करीब दो बजे स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर झारखंड छात्र परिषद के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा एवं समाजसेवी लंकेश सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्र सरकार से स्वामी विवेकानंद की जीवनी को पाठ्यक्रम में जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश को जानना है तो स्वामी विवेकानंद की जीवनी को जानना जरूरी है।