पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना क्षेत्र के मौणा में सड़क दुर्घटना, मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बेलसर थाना क्षेत्र के मौना में शनिवार की रात्रि करीब 9:00 बजे सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त व्यक्ति जो जतकौली से मौना के रास्ते मुजफ्फरपुर जा रहा था तभी मौना पुल के समीप एक टेंपो से ठोकर लगाया जिससे गिरकर व्यक्ति घायल हो गया घायल व्यक्ति की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी निवासी अभिषेक राय है।