पटेढ़ी बेलसर: बेलसर प्रखंड क्षेत्र के बीबीपुर में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक घायल, अस्पताल में हुआ भर्ती
गुरुवार की संध्या करीब 3:00 बजे बेलसर प्रखंड क्षेत्र के बीबीपुर में सरैया निवासी युवराज कुमार जो किसी काम से गोरौल जा रहा था तभी बीवीपुर से थोड़ा आगे बढ़ने पर अचानक एक टेंपो से ठोकर लग गया जिससे वह गिरकर घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से पास के ही स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया इसके बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर भेजा गया है।