बालाघाट: बेलगाम ट्रक ने तोड़ा ट्रैफिक सिग्नल, अंबेडकर चौक, बालाघाट की यातायात व्यवस्था ठप
बालाघाट नगर के अंबेडकर चौक में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैफिक सिग्नल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में एक सिग्नल पूरी तरह टूट गया, जिसके चलते उससे जुड़े सभी ट्रैफिक सिग्नल 29 जुलाई की सुबह से पूरे दिन बंद हो गए। घटना से नगर पालिका को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर कोतवाली थाना में खड़ा करा दिया है और चालक के विरुद्