मुरैना नगर: फोन पर बातचीत के दौरान बिजली दफ्तर के बाहर नाले में पलटी ब्रेजा कार, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
मुरैना शहर की एमएस रोड स्थित बिजली घर कार्यालय के बाहर गुरुवार शाम एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। बताया जा रहा है कि चालक मोबाइल पर बात करते हुए कार्यालय से बाहर निकल रहा था, तभी उसका ध्यान नाले की ओर नहीं गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।