बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव मतनावली निवासी एक 27 वर्षीय महिला को हालत बिगड़ने के चलते सीएचसी शामली पर लाया गया, जहां पर जांच में महिला डेंगू पॉजिटिव पाई गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया है। जिले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं।