लोहरदगा: सदर अस्पताल में विश्व नर्स दिवस मनाया गया, सिविल सर्जन ने नर्सों की सेवा को स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ बताया
लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर में सोमवार दोपहर 2:30 बजे विश्व नर्स दिवस पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी की अगुवाई में अस्पताल के सभी नर्सिंग स्टाफ ने एकजुट होकर अपने पेशे के प्रति सम्मान और गर्व व्यक्त किया।