सिरौली गौसपुर: बदोसराय मरकामऊ में खाद्य निरीक्षक ने दुकानों पर की छापेमारी, मिलावटी छेने को किया नष्ट
बदोसराय मरकामऊ में खाद्य निरीक्षक अर्शी फारूखी के द्वारा दुकानों पर छापेमारी की गई नमूने एकत्रित किए गए।मिलावटी छेना मिलने पर मौके पर नष्ट कराया गया। आज मंगलवार को शाम 5:00 बजे बदोसराय बाजार में दुकानों पर निरीक्षण किया गया है।साफ सफाई रखना और शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश खाद्य निरीक्षक के द्वारा दिए गए हैं।