पथरिया। पथरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि के तहत पथरिया नगर के लिए ₹195 करोड़ की रिंग रोड परियोजना को स्वीकृति मिली है। गुरुवार शाम आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री व विधायक लखन पटेल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है। रिंग रोड से यातायात दबाव कम होगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। जनता के सहयोग को अपनी ताकत बताया।