छतरपुर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप दिलाने और नौकरी लगाने का झांसा देकर 58 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अतुल पांडेय निवासी जालौन (यूपी) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने इसी तरह तीन–चार अन्य लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य पीड़ितों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जिसकी जानका