Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

निम्बाहेड़ा में चौराहों पर 8 फीट लम्बाई-चौड़ाई साइज के कमल के फूल लगाने की 9.90 लाख रुपयों की कथित निविदा पर बोले उदयलाल आंजना ~~~ खबर- चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में नगर परिषद ने शहर के चौराहों पर कमल के फूल स्थापित करने के लिए जारी करीब 9.90 लाख रुपये की निविदा जारी की इसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना के नेतृत्व में नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी एवं नगर परिषद प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर निविदा को तत्काल निरस्त करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर परिषद की स्टोर शाखा ने 13 जुलाई को जारी निविदा क्रमांक 03/2026-27 के तहत शहर के विभिन्न चौराहों पर करीब 8 फीट ऊंचे और 8 फीट चौड़े कमल के फूल स्थापित करने का प्रस्ताव जारी किया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा के चुनाव चिन्ह के प्रचार-प्रसार से जोड़ते हुए सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा ने कहा कि शहर की अधिकांश सड़कें जर्जर हैं, जगह-जगह गड्ढे हैं और बरसात में आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे समय में लाखों रुपये चौराहों की सजावट पर खर्च करना जनहित के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि यह राशि सड़क मरम्मत, जल निकासी, सफाई और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं पर खर्च की जाए। नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी ने कहा कि नगर परिषद पहले से वित्तीय संकट से जूझ रही है, इसके बावजूद गैर-जरूरी कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 10 लाख रुपये की निविदा ऑफलाइन प्रक्रिया से जारी की गई, जबकि आरटीपीपी नियमों के तहत पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का उपयोग केवल विकास और जनकल्याण के कार्यों में होना चाहिए। यदि नगर परिषद ने निविदा निरस्त नहीं की तो कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं कानूनी स्तर पर आंदोलन करेगी। ज्ञापन में कांग्रेस ने यह भी मांग की कि नगर परिषद जिला चिकित्सालय निर्माण सहित अन्य लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। उद्देश्य वाले कार्यों के बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें। #chittorgarhnews #LatestNews #newsupdate