बिक्रमगंज: महाअष्टमी पर किरण प्रभाकर ने कन्या पूजन किया, लोगों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
बिक्रमगंज के खैरा भूधर गांव में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर भाजपा नेत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण प्रभाकर ने नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं के पैर पखारे, उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और चुनरी पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया।