सांगानेर: झोटवाड़ा इलाके में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, कैफ़े में नशीला केक खिलाकर किया बेहोश, तीन दोस्तों ने बनाए अश्लील वीडियो
जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी लड़कों ने पीड़िता को कैफे में बुलाकर केक में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया था। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से रुपए ऐंठ लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।