कोल: बीमार महिला द्वारा किए गए हाई वोल्टेज ड्रामा की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | Apr 19, 2026 आपको बता दें सासनीगेट* दि0 18.04.26 को थाना सासनीगेट क्षेत्रान्तर्गत एक महिला के बच्चा चोर होने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा तो वह महिला असामान्य हरकतें कर रही थी तथा मानसिक रोगी प्रतीत हो रही थी, पुलिस द्वारा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया ।