टिकारी: टिकारी के विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन, टिकारी राज स्कूल में SDM प्रवीन कुमार कुंदन ने सुनी समस्याएं
Tikari, Gaya | Jun 16, 2026 टिकारी प्रखंड के नगर परिषद सहित विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन प्रशासनिक महकमा द्वारा किया गया। राज इंटर स्कूल टिकारी में SDM प्रवीन कुमार कुंदन व BDO योगेंद्र पासवान की उपस्थिति में समस्याओं की सुनवाई की गई। इसके अलावा नेपा व शिवनगर पंचायतों के शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों के समस्या को पंजीकृत कर ऑन द स्पॉट निष्पादन किया।