निघासन: घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 10 वर्षीय मासूम का छतविक्षत शव कब्रिस्तान के पास खेत से बरामद, फैली सनसनी
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन दिनों से लापता 10 वर्षीय बच्चे गुलाम हसन उर्फ मुन्ना पुत्र मदारू का शव गांव के पड़ोस स्थित कब्रिस्तान के पास केले के खेत से बरामद हुआ। मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।