कोंडागांव: मुनगापदर मेड़पाल में 35 वर्षीय ग्रामीण की महुआ पेड़ में फांसी पर लटकी मिली लाश, ग्रामीणों ने दी सिटी कोतवाली में सूचना
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनगापदर मेड़पाल में आज सुबह एक ग्रामीण की लाश महुआ पेड़ में फांसी पर लटकी हुई पाई गई है। आपको बता दे मृतक की पहचान रामलाल नाग पिता सुखराम नाग उम्र 35 वर्ष निवासी मुनगापदर के रूप में की गई है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर कोंडागांव कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल मामले में विवेचना जारी है।