देवघर: अक्षय तृतीया पर बाबा मंदिर में सरदार पंडा द्वारा बाबा बैद्यनाथ का महा श्रृंगार
वैशाख महा के शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया के दिन सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा के द्वारा सोमवार के शाम 6:00 बजे महा श्रृंगार पूजा किया गया।इस दौरान बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार से पूर्व उन्हें सभी तीर्थों से मंगाए गए जलों से शाही स्नान करवाया गया। साथ हि बाबा मंदिर प्रांगण में सोमवार के सुबह से लेकर शाम तक कई धार्मिक अनुष्ठान भी कराया गया ।