जखनिया: शंकरपुर गांव के पास बाइक से घर लौट रहे युवक पर तीन बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, युवक के पैर में लगी गोली, हालत गंभीर
गाजीपुर में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की है। जहां जमीनविवाद में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई।