बालूमाथ: नगड़ा गांव में हवन पूर्णाहुति के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का समापन, भक्ति जागरण का आयोजन
बालूमाथ प्रखंड के नगड़ा गांव में 20 मार्च से प्रारंभ हुई सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का समापन हवन एवं पूर्णाहुति के साथ गुरुवार की देर रात संपन्न हो गया। यज्ञ समापन के अवसर पर गुरुवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम ने किया, विधायक ने कहा कि इससे धर्म की प्रति विश्वास और आस्था बढ़ता है।