बरेली: डीएम कार्यालय पहुंचकर नाथनगर सुरक्षा समूह ने श्रीगंगा महारानी मंदिर में पूजन और आरती प्रारंभ करने को लेकर दिया ज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुंचकर नाथनगर सुरक्षा समूह में श्रीगंगा महारानी मंदिर में पूजन,आरती को प्रारंभ करने को लेकर दिया ज्ञापन।आपको बता दें कल पुलिस प्रशासन ने दूसरे समुदाय के द्वारा भवन को कब्जा मुक्त कराया था और सील कर दिया था। वही आज डीएम कार्यालय पहुंचकर मंदिर को खुलवाकर पूजन, आरती प्रारंभ करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया।