मनेर: महिनावा मतदान केंद्र पर पुलिस और विधायक के बीच नोकझोंक मामले में प्राथमिकी दर्ज
Maner, Patna | Nov 7, 2025 मनेर के महिनावा गांव स्थित मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 79 पर विधायक भाई वीरेंद्र और पुलिस पदाधिकारी के बीच हुए नोंकझोंक व हो हंगामा मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी की दर्ज की है। उक्त मामले की जानकारी डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा ने दी। प्राथमिकी दर्ज गुरुवार की देर रात 11:45 के करीब की है।