गुलाना: अकोदिया सहकारी बैंक में नगदी संकट, गेहूं बेचने वाले किसान पैसे के लिए परेशान
जिला सहकारी बैंक शाखा अकोदिया में नगदी संकट से समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसान भुगतान के लिए भटक रहे हैं। सुबह से लाइन में लगे किसानों को नंबर आने पर जवाब मिलता है कि कैश नहीं है। सोमवार को दिनभर किसानों को भुगतान नहीं मिला। मंगलवार को दोपहर 12 बजे जीवन सिंह राजपूत ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से बैठे हैं, तीन दिन से यही हाल है।