वारिसलीगंज: वारसलीगंज में भारी पैमाने पर निकल गया कैंडल मार्च पूर्व विधायक भी उपस्थित, हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग
आईआईटी रुड़की के छात्र धर्मराज कुमार की संदिग्ध मौत के बाद वारिसलीगंज में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। धर्मराज कुमार जो बेलधा गांव के निवासी थे, की मौत 19 मई की रात अमझरी पर हुई थी। उनके परिवार, विशेषकर सीआरपीएफ जवान पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।