सिद्धमुख: राजगढ में वन विभाग और विंग्स एनजीओ द्वारा मनाया गया 'विश्व पृथ्वी दिवस', लगाए गए परिंडे
Sidhmukh, Churu | Apr 22, 2026 वन विभाग राजगढ़ परिसर में, वाइल्डलाइफ इन नेचर एंड ग्रीन सोशल ट्रस्ट (विंग्स एनजीओ) व वन विभाग राजगढ़ द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।अध्यक्ष सुमेर सिंह ने बताया कि विंग्स एनजीओ उपाध्यक्ष पूनमचंद स्वामी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राज. वनविभाग कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार गोठवाल ने धरती को बचाने हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता जताई।