गुना अंबेडकर भवन में 6 दिसंबर दोपहर को कांग्रेस कमेटी ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेस नेताओं ने माल्यअर्पण कर नमन किया। विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान लिखने वाले बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जाहिर कर भारत को एकजुट विकासशील बनाए रखने के लिए कहा, संविधान एकमात्र विकल्प है।