तारापुर: 30 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह की सभा, तारापुर में प्रशासन ने की बैठक, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी सरगर्मी चरम पर है. 30 अक्टूबर को असरगंज के जलालाबाद उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गृह मंत्री अमित शाह एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री शाह का आगमन गुरुवार को सुबह 11:30 पर निश्चित है. उनके स्वागत और सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जोर-जोर से तैयारी चल रही है.