राजातालाब: युवती के अपहरण के वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने परमपुर अंडरपास के पास से अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद किया। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह 10 बजे की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार उर्फ कमलेश कुमार (22 वर्ष) पुत्र स्व. माया प्रसाद, निवासी कपरफोरवां, थाना जंसा, वाराणसी के रूप में हुई है।