देहरादून: डीएम सविन बंसल ने नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट के तहत बेटियों को चेक सौंपे
देहरादून जिला प्रशासन नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट के तहत बेटियों के सुनहरे सपनों को पंख लगाने का काम कर रहा है। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने डीएम कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के तहत तीन बालिकाओं को उनकी पढ़ाई के लिए एक चेक सौंपकर उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है।