माण्डलगढ़: हर रविवार साइकिल चलाने का संदेश, मांडलगढ़ में निकली जागरूकता रैली
हर रविवार साइकिल चलाने का संदेश, मांडलगढ़ में निकली जागरूकता रैली मांडलगढ़ थाना परिसर में रविवार को खेल मंत्रालय, राजस्थान सरकार के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन आज रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। कार्यक्रम में विधायक गोपाल खंडेलवाल और थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली पुलिस थाने से डाक बंगला चौराहे तक निकाली गई