चैनपुर: सलतुआ गांव में मां की मौत के बाद भाइयों में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पंचायत में मामला सुलझा
चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव में मां की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया। मृत महिला के छह बेटे हैं, जिनमें दो बेटों ने दूसरा धर्म अपना लिया है। मां की मौत के बाद चार बेटे अपने धर्म के अनुसार, जबकि दो बेटे अपने धर्म के अनुसार मां का अंतिम संस्कार करना करना चाहते थे। इसी बात को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया।