पुलिस ने गुरुवार को दिवा गश्ती के दौरान नयाबाजार स्थित बजाज शोरूम के सामने से एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक की पहचान बेगूसराय निवासी पियुष कुमार के रूप में हुई है। वहीं उसका साथी सौरभ यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।